DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बसपा में अब युद्धस्तर पर शुरू होगी चुनाव की तैयारी:लखनऊ में पार्टी सुप्रीमो 7 को करेंगी बैठक; मिलेगा नया टास्क

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधानसभा चुनावों के लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू करने जा रही है। सेक्टर एवं बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन के बाद पार्टी सुप्रीमो मायावती ने 7 फरवरी को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्क्ष, जिला वामसेफ अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एवं मंडल कोआर्डिनेटर को बुलाया गया है। सभी पदाधिकारी अपने जिलों में किए गए कार्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराएंगे।
मायावती हर हाल में इस बार सरकार बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में लाखों लोगों की महारैली करने के बाद नियमित अंतराल पर विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों से बातचीत कर रही हैं। उनसे तैयारियो के बारे में जानकारी ली जा रही है और उनका फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है। माना जा रहा है कि शनिवार को होने वाली बैठक में पदाधिकारियों को नया टास्क मिलेगा। पंचायत चुनाव की तैयारी में भी है पार्टी
बसपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को भी पूरी ताकत से लड़ने के मूड में है। जिला पंचायत वार्डों में पार्टी अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारेगी। इसको लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। बसपा की महारैली के बाद टिकट पाने वालों की होड़ मची है। हाल में संपन्न बसपा की बैठकों में इसका असर भी नजर आया है। स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में नेताओं ने पार्टी भी ज्वाइन की है। तैयारियों की होगी समीक्षा
बैठक में संगठन के स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। जिला से लेकर बूथ स्तर तक हुए गठन के बारे में बसपा सुप्रीमो जानकारी लेंगी। उसके बाद आगे की रणनीति के बारे में निर्देश देंगी। एक जिले से लगभग 5 से 6 पदाधिकारी उस बैठक में शामिल होंगे। बामसेफ की सक्रियता भी बढ़ेगी
संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही कैडर को साधने के लिए वामसेफ के जिला प्रभारियों को भी बैठक में बुलाया गया है। वामसेफ के माध्यम से बसपा कैडर के हर व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाएगी। जो किसी कारण पार्टी से अलग हो गए हैं, उन्हें भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में शामिल होने के लिए पदाधिकारी शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।


https://ift.tt/pwGnhCH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *