DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलिया में बच्चे के परिजनों ने थाना घेरा,VIDEO:बोले- 25 जनवरी घर से अचानक गायब हुआ, पुलिस तलाश लेती तो जिंदा होता बेटा

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में 10 साल के छात्र अभिषेक प्रजापति का शव सरयू नदी से बरामद होने के बाद परिवार के लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि अभिषेक का अपहरण 25 जनवरी को हुआ और 31 जनवरी शनिवार शाम को घर से पांच किलोमीटर दूर भोज छपरा गांव के सामने सरयू नदी में मिला। शव मिलने के बाद से मृतक की मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो अभिषेक की जान बचाई जा सकती थी। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सहतवार थाने पर पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक अभिषेक के पिता चंदन प्रजापति ने बताया कि 25 जनवरी को अभिषेक सहतवार (सिंगही) स्थित अपने घर से डेरे पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पिता ने अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा है कि क्या हो रहा है। पुलिस के खिलाफ लगाए नारे रविवार को भी परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। सिंगही निवासी समाज सेवी सत्येंद्र कुंवर ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण अभिषेक को नहीं बचाया जा सका, जिसकी हत्या कर शव को गायब किया गया था। इस मामले में सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है। 25 जनवरी की रात दर्ज हुआ था केस मृतक के अभिषेक के चाचा गणेश प्रजापति ने 25 जनवरी की देर रात में ही थाने में पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार शनिवार की सायं सरजू नदी में शव उतराने की सूचना ग्रामीणों द्वारा सहतवार पुलिस व परिजन को दी। पुलिस द्वारा तुरंत तत्परता दिखाते हुए सरजू नदी पहुंचे। जहां ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त सिंगही निवासी चंदन प्रजापति के बेटे अभिषेक प्रजापति के रूप में हुई। सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने इस घटना के बाद पूरे गांव में सामान्य स्थिति बनाने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है। हत्यारों को पकड़ने की मांग इधर, रविवार की दोपहर मृतक अभिषेक के परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सहतवार थाने पहुंचे तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ ही हत्यारों को फांसी दो इत्यादि नारे लगाए। स्थिति को बिगड़ते देख एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष बांसडीह प्रवीण सिंह, खेजूरी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मनियर थानाध्यक्ष कौशल पाठक ,सदल बल पहुंचे तथा परिजनों सहित ग्रामीणों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया। इधर, मृतक की मां आशा देवी तथा बहनें नेहा ,कोमल, पलक का रो रोकर बुराहाल हो गया है।


https://ift.tt/uTJw48r

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *