DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलिया में देवाश्रम ने अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया:पुलिस ने निःशुल्क उपलब्ध कराया शव, विधि-विधान से दी गई मुखाग्नि

बलिया में देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम की जनपद शाखा ने सोमवार शाम एक अज्ञात हिंदू पुरुष के शव का अंतिम संस्कार किया। यह अंतिम संस्कार अवधूत संत निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर में पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने दी। डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि कोतवाली बांसडीह पुलिस ने दोपहर 1:30 बजे देवाश्रम की बलिया शाखा को अंतिम संस्कार के लिए यह अज्ञात शव निःशुल्क उपलब्ध कराया था। इसके बाद, देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से लावारिस शव यात्रा निकाली गई। ‘जय शिव जय शव’ और ‘राम नाम सत्य है’ के उद्घोष के साथ यह यात्रा अवधूत संत निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर पहुंची। शाम को देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी.एन. सिंह ने पूरे विधि-विधान से शव को मुखाग्नि दी। इस लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ भगत सिंह, महामंत्री गणेश प्रसाद, मंत्री भरत प्रसाद, अखिलेश कुमार उर्फ भक्कू, अनुज प्रताप सेंगर, बब्बन प्रसाद, हरिंद्र यादव और रमेश राम सहित पी.एन. सिंह भी शामिल रहे। देवाश्रम की बलिया इकाई ने बताया कि अज्ञात शव का अस्थि कलश उनके पास संरक्षित रहेगा। यदि भविष्य में परिजनों की पहचान होती है, तो यह अस्थि कलश उन्हें निःशुल्क सौंप दिया जाएगा।


https://ift.tt/u8SpcDZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *