बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय की बाइक चोरी हो गई। वह ऑफिस के बाहर अपनी बाइक खड़ी करके डिलीवरी के लिए सामान लेने गया था। इतने देर में चोर ने उसकी बाइक उसकी चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात में सीसीटीवी कैद हो गई। डिलीवरी ब्वॉय से मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके साथ ही सीसीटीवी में बाइक का लॉक खोलते दिख रहे संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। देखें 2 तस्वीरें…
ग्राहकों के डिलीवर करने का सामान लेने आया था यह घटना थाना से 500 मीटर की दूरी पर स्थित बीबी टोला बाजार की है। दोकती थाना क्षेत्र के वाजीपुर निवासी विवेक कुमार सिंह डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। वह बीबी टोला बाजार स्थित कंपनी के ऑफिस में मंगलवार की सुबह में ग्राहकों के डिलीवर करने का सामान लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक (UP60BE4635) ऑफिस के बाहर खड़ी कर दी। जब वह 30 मिनट बाद ऑफिस से सामान लेकर लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। यह देखकर उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान आसपास के मौजूद लोगों ने अपने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया, तो एक संदिग्ध विवेक की बाइक का चाभी बदल बदलकर लॉक खोलने की कोशिश करते दिखा। कुछ मिनट के प्रयास के बाद वह लॉक खोलने में कामयाब हो गया और बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने एक दिन बाद दर्ज की FIR डिलीवरी ब्वॉय विवेक ने बाइक चोरी की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, बैरिया थाना एसएचओ विपिन सिंह ने कहा- बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध को चिन्हित भी किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
https://ift.tt/kRm5sqG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply