DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलिया में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में ड्राइवर की मौत:केबिन तोड़कर निकाला गया शव, हादसे में तीन अन्य घायल

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर मंगलवार सुबह कोहरे के बीच ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक रामधनी बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक ट्रक लेकर बिहार जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक रामधनी बिंद केबिन में फंस गए और उनकी मौत हो गई। केबिन तोड़कर निकाला चालक के शव सूचना मिलने पर चांददियर पुलिस चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्र और उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक का केबिन तोड़कर चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी रामधनी बिंद(48 वर्षीय) के रूप में हुई है। रामधनी वाहन में चावल लादकर बिहार जा रहे थे। टोला शिवन राय के समीप शिवम आइडियल स्कूल के सामने पहुंचते ही उनकी टक्कर मोरंग लदे एक ट्रेलर से हो गई। ट्रेलर बिहार से आ रहा था। एनएच-31 पर आवागमन कई घंटे बाधित सड़क दुर्घटना के कारण एनएच-31 पर आवागमन अवरुद्ध हो गया था। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। रेस्क्यू के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे में गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरमुत्ता रतसड़ निवासी 26 वर्षीय ट्रेलर चालक कमलेश यादव और बारी रतसड़ निवासी 25 वर्षीय खलासी अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


https://ift.tt/MyP5KQ0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *