DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलिया में चित्तू पाण्डेय की मनाई गई 79वीं पुण्यतिथि:कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

स्वतंत्रता सेनानी ‘शेरे बलिया’ चित्तू पाण्डेय की 79वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर शहर के चित्तू पाण्डेय चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमर सेनानी को नमन किया। इस दौरान ‘शेरे बलिया चित्तू पाण्डेय अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा स्थल गूंज उठा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि चित्तू पाण्डेय का त्याग, तपस्या और बलिदान भारत के स्वतंत्रता इतिहास में एक अमिट गाथा है। उन्होंने बलिया के गौरव को याद करते हुए कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है, और देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का उनका त्याग भारतीय राजनीति में एक अमिट निशानी है। पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने बलिया के मान-सम्मान को बढ़ाने और आजादी से 14 दिन पहले ही स्वतंत्र भारत का गौरव प्राप्त करने के कार्य को भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज बताया। इस अवसर पर दिविजैनद मिश्रा, संचिता नन्द तिवारी, शशिकांत चतुर्वेदी, जितेंद्र तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, राम नाथ पटेल, अनिल राय, मिंटू ख़ान, अरुण सिंह, संतोष चौबे, देवेंद्र सिंह, डॉ. एस इलियास, तेज नारायण सिंह, संतोष गुप्ता, संतोष तिवारी, निसार अहमद, चिराग उपाध्याय, पंकज गुप्ता, अबुल फैज, राज प्रकाश, श्री प्रकाश, अंकित रौनियार, नवीन पांडेय, निल पांडेय, हिमांशु मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह और धनंजय गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत विनय पाण्डेय ने किया, जबकि संचालन सागर सिंह राहुल ने किया। शेरे बलिया चित्तू पाण्डेय के प्रपौत्र जैनेंद्र पांडेय मिंटू ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


https://ift.tt/8NPSd2n

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *