बलिया चौक गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में गुरमत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। सत्संग सभा ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन के दौरान ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरु दरबार में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। यह कीर्तन दरबार सुबह से देर शाम तक चलता रहा। शबद कीर्तन से पूरा दरबार साहेब भक्तिमय हो गया। कीर्तन के बीच-बीच में गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयोजित भण्डारे में नगर के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रात्रि में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्था द्वारा देर रात तक शबद कीर्तन किया गया। कीर्तन-भजन के दौरान गुरुद्वारा परिसर ‘वाहेगुरु’ और ‘सिमरन’ से निहाल रहा। गुरु पर्व के अवसर पर नगर के संभ्रांत लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सिख समाज ने लोगों से गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर अच्छे कार्य करने और उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।
https://ift.tt/Hoa7PU3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply