बलिया के लालगंज में गंगा नदी में डूबने से 47 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर दोकटी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान नंदकिशोर पांडे के पुत्र बम पांडे के रूप में हुई है। बम पांडे रविवार दोपहर गांव के बगल में स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर नाविक और मछुआरे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनवरसा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक बम पांडे अपने पीछे तीन पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
https://ift.tt/ZjfUanA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply