DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बलिया में अवैध खनन से श्मशान घाट खतरे में:पंडा समिति ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बोले- पूरा रास्ता कट गया

बलिया में गंगा तट पर हो रहा अवैध बालू खनन अब श्मशान घाट के अस्तित्व के लिए खतरा बन गया है। खनन माफियाओं की गतिविधियों से न केवल शहर को बचाने वाले बंधे पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि शवदाह के लिए आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों से हो रहे अवैध बालू खनन के कारण गंगा तट तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह जर्जर हो गया है। इससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यह वही मार्ग है जिसे कार्तिक पूर्णिमा स्नान के समय नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार ने बाढ़ से टूटने के बाद बनवाया था, लेकिन अवैध खनन वाहनों की आवाजाही ने इसे फिर से खराब कर दिया है। ट्रैक्टरों के लगातार आवागमन से श्मशान घाट की हालत भी बदतर हो गई है। इस कारण अब लोग शवों के अंतिम संस्कार के लिए इस घाट पर आने से कतराने लगे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इस समस्या से परेशान होकर गंगा तटीय पंडा समिति के सदस्यों ने बुधवार को बलिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बिचलाघाट चौकी क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है, जिससे श्मशान घाट का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने जनपद के आम जनमानस की भावनाओं और चिंताओं को देखते हुए स्थलीय जांच कराकर अवैध खनन को तुरंत बंद करने की मांग की। पंडा समिति ने यह भी मांग की कि आम जनमानस के लिए मार्ग को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि शवदाह करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।


https://ift.tt/cP6kZU1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *