बलिया की खेजुरी थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित वर्मा पुत्र बच्चालाल वर्मा निवासी जिगिरसड़, थाना खेजुरी, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान के तहत की गई। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार और थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार का पर्यवेक्षण और नेतृत्व रहा। खेजुरी थाना पुलिस टीम के उप निरीक्षक श्रीकृष्ण भी इस कार्रवाई में शामिल थे।
https://ift.tt/VsS1u6c
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply