बलरामपुर जिले में नेपाल सीमा से सटे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन(एनएमओ)के तत्वावधान में’श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0’के तहत जिले के चार विकासखंडों में कुल 68 निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे।इन कैंपों से लगभग 250 गांवों के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस स्वास्थ्य अभियान में एलोपैथिक,आयुर्वेद और यूनानी सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के 200 से 220 विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।इन कैंपों के जरिए ग्रामीणों को उनके गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श,आवश्यक जांचें और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के तहत पचपेड़वा ब्लॉक में सर्वाधिक 30 मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।इसके अतिरिक्त,हरैया सतघरवा ब्लॉक में 16 कैंप,गैसड़ी ब्लॉक में 12 कैंप और तुलसीपुर ब्लॉक में 10 मेडिकल कैंप आयोजित होंगे। पिछले वर्ष इसी स्वास्थ्य यात्रा के दौरान 265 गांवों के 55,821 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया था।इस वर्ष भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के इन शिविरों में पहुंचने की उम्मीद है। पचपेड़वा ब्लॉक में 6 फरवरी 2026 को बीरपुर चौरासी,धमौली,लक्ष्मीनगर,डुमरी त्रिलोकपुर, बिजुआ कलां मजगवां,बेलभरिया और विशुनपुर कोडर सहित 18 ग्राम सभाओं में कैंप लगेंगे।7 फरवरी 2026 को ढुड़वलिया,वीरपुर सेमरा, चंदनपुर,मुसहर ऊंचवा,भगवानपुर कोडर भौरीसाल, सुगानगर डुमरी,कोहरगड्डी और मड़नी सहित 16 अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। गैसड़ी ब्लॉक में 6 फरवरी को बालापुर,नेवलगढ़, बघेलखण्ड,भोजपुर थारु पिपरा दुर्गानगर और जनकपुर में शिविर लगेंगे।वहीं,7 फरवरी को कन्हईडीह,मोहकमपुर बेतहनिया,मुतेहरा,सोनगढ़ा जरवा और बरगदवा कलां में मेडिकल कैंप आयोजित होंगे।तुलसीपुर और हरैया सतघरवा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में भी इसी तरह के कैंप लगाए जाएंगे। 8 फरवरी को तुलसीपुर स्थित श्री देवीपाटन मंदिर प्रांगण में एक भव्य मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।इस विशेष शिविर में पीजीआई,केजीएमयू मेडिकल कॉलेज और डॉ.राम मनोहर लोहिया संस्थान के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इन मेडिकल कैंपों में जनरल मेडिसिन,डेंटल,स्त्री रोग और बाल रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ बीमारियों का इलाज करेंगे।यहां ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों की निःशुल्क जांच,दवाओं का निःशुल्क वितरण,गंभीर रोगियों के लिए रेफरल की व्यवस्था और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस स्वास्थ्य यात्रा में सेवा भारती,एकल अभियान, विश्व हिन्दू परिषद,सीमा जागरण मंच,वनवासी कल्याण आश्रम और आरोग्य भारती जैसे संगठनों का सहयोग रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, आर.एस.वी. हॉस्पिटल उतरौला के संचालक एवं एनएमओ बलरामपुर, यात्रा संयोजक रामकृपाल शुक्ला और सचिव डॉ. विकल्प ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान सीमावर्ती इलाकों के लिए एक नई उम्मीद बनेगा और जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।
https://ift.tt/WqZeYRU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply