बलरामपुर अस्पताल में करीब 15 साल बाद लोकल परचेज की दवा आपूर्ति करने वाली फर्म टेंडर से बाहर हो गई है। अब नई फर्म को दवा आपूर्ति का ठेका मिला है। नई फर्म दवाओं की आपूर्ति काफी सस्ती दर पर करेंगी। इससे अस्पताल प्रशासन और गरीब मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक फर्में अधिक दर पर दवाएं अस्पताल को उपलब्ध करा रही थीं। ई-टेंडर से नई कंपनी को मिला अलॉटमेंट बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु जैसे सरकारी अस्पतालों में एलपी (लोकल परचेज) दवाएं खरीदी जाती हैं। हर साल जेम पोर्टल पर ई-टेंडर का दावा किया जाता है। ई-टेंडर में कहीं से भी कोई भी फर्म ऑनलाइन टेंडर डाल सकती है। अब तक शहर के सरकारी अस्पतालों में एलपी दवाओं को अधिक दाम में खरीदने का खेल चल रहा था। इस खेल से सरकार को राजस्व में हर साल लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था। हर साल होने वाले टेंडर में ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं की करोड़ों रुपए की खरीद प्रमुख सरकारी अस्पतालों में की जाती है। यह दवाएं अस्पताल में भर्ती होने वाले गरीब मरीजों और माननीयों को निशुल्क दी जाती हैं। ब्रांडेड दवाओं पर मिलेगी 19% की छूट बीते 15 साल से दो ही फर्म (हजरतगंज के पार्क रोड और नरही स्थित फर्म हैं) इन तीनों अस्पतालों में टेंडर पाती हैं। वही, दवा आपूर्ति करती हैं। अभी तक फर्में ब्रांडेड पर साढ़े 10% और जेनेरिक पर 41% दर से छूट दे रही थीं। बलरामपुर के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार नई फर्म को टेंडर मिला है। नई फर्म के जरिए ब्रांडेड दवाओं पर 19% और जेनेरिक दवाओं पर पर 47% छूट मिलेगी।
https://ift.tt/6Ut9CBV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply