वार्ड 45 के विश्व बैंक बर्रा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या अब जल्द ही इतिहास बनने वाली है। जोन 5, वार्ड 45 के एच ब्लॉक में पार्षद रेनू अर्पित यादव ने ₹25 लाख की लागत से स्वीकृत नए मिनी ट्यूबवेल का भव्य भूमि पूजन किया। इस नई परियोजना से क्षेत्र के हजारों निवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति और सही दबाव (प्रेशर) के साथ पानी मिल सकेगा। भूमि पूजन का यह कार्यक्रम किसी उत्सव से कम नहीं था। पार्षद रेनू अर्पित यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए इस कार्य में पार्षद ने स्वयं ईंट रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा गया, जिसे देखते हुए पार्षद ने सभी का मुंह मीठा कराया और मिष्ठान वितरण किया।
क्यों जरूरी था यह ट्यूबवेल? विश्व बैंक बर्रा के एच ब्लॉक, एच-1 ब्लॉक और आई ब्लॉक के निवासी लंबे समय से पानी की किल्लत और लो-प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे। इस समस्या की मुख्य जड़ पुरानी पाइपलाइन का खराब प्रबंधन था। दरअसल, कुछ समय पूर्व पेट्रोल लाइन की मरम्मत के दौरान जल संस्थान की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत के दौरान उस पाइपलाइन को निर्धारित गहराई से 2 फीट ऊपर डाल दिया गया था, जिससे तकनीकी रूप से पानी का दबाव कम हो गया था।
नया मिनी ट्यूबवेल लगने से 15 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। विकास कार्य के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर पार्षद रेनू अर्पित यादव के साथ पूर्व पार्षद सरोजनी यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरण साहू, श्यामा सैनी, ममता दीक्षित, साधना वर्मा, सावित्री पाल, प्रमिला सचान, बबिता श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी, अनार सिंह यादव, गुड्डन दुबे और अशोक शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
https://ift.tt/wOQnxgG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply