बर्रा थानाक्षेत्र में फैक्ट्रीकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय फैक्ट्रीकर्मी अपने नाती के छठी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार संग गए थे। गुरुवार सुबह घर पहुंचने पर मेनगेट खुला मिला, उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा था और गृहस्थी का सामान अस्त–व्यस्त पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें संदिग्ध कैद हो गया। समारोह में शामिल होने पतरसा गए थे बर्रा गांव निवासी रोशन सविता दादा नगर स्थित होजरी फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में पत्नी मिथिला, बेटा साजन, राज, बहू शीतल और बेटी जान्हवी है। रोशन ने बताया कि 3 फरवरी को उनके बड़े भाई कमलेश के नाती का छठी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार संग पतरसा गए थे, जबकि बहू बांदा अतर्रा स्थित अपने मायके में थी। बताया कि देर रात होने के कारण वह परिवार संग बड़े भाई के घर में रुक गए थे। अगले दिन बेटा साजन सुबह घर पहुंचा और बहू को विदा कराने की बात कहकर बांदा चला गया था। बुधवार को रोशन बड़े भाई के घर से ही नाइट ड्यूटी पर फैक्ट्री चले गए थे। गुरुवार सुबह वह पत्नी, बच्चों को लेकर घर पहुंचे तो मेनगेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था, जिसमें रखे गहने गायब मिले। जांच में जुटी बर्रा पुलिस रोशन के मुताबिक बड़े बेटे की 24 फरवरी 2024 को शादी हुई थी, जिसपर बहू व पत्नी की सोने की चेन, हार सेट, नथुनी, झुमकी, कमर बंद, पायल, 4–5 जोड़ी तोड़ियां, सोने की माला, बेटे की सोने की चेन, अंगूठी समेत करीब 10 लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। चोरी की सूचना पर बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें एक साइकिल सवार एक संदिग्ध कैद हो गया। बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक साइकिल सवार संदिग्ध गली में जाते हुए और कुछ देर बाद बाहर निकलते हुए कैद हो हुआ है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/RUDq38E
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply