बर्रा थानाक्षेत्र में कार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के घर पर बमबाजी की। नकाबपोश बदमाश सफेद रंग की आल्टो कार से सवार हो आए थे। कार का नंबर छिपाने के लिए बदमाशों ने नंबर प्लेट पर काला रंग लगाया हुआ था। बमबाजी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित प्रदेश अध्यक्ष ने बर्रा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जरौली फेस–वन निवासी मनोज सिंह भदौरिया अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर पर मौजूद थे। रात करीब 9:30 बजे उनके घर एक बाहर एक सफेद रंग की आल्टो कार आकर रुकी। कार से तीन युवक उतरे, जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था। कार से उतरते ही बदमाशों ने गाली–गलौज करते हुए उनके एक पर एक के बाद एक तीन बम मारे। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर भाग निकले। बमबाजी से प्रदेश अध्यक्ष के घर की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। दहशतजदा लोग बदमाशों के जाने के बाद घरों से बाहर निकले। प्रदेश अध्यक्ष ने मामले की जानकारी डॉयल–112 पर दी। कुछ ही देर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें बदमाशों की करतूत कैद हो गई। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
https://ift.tt/y9KgeXZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply