DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बर्रा में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहा था

कानपुर के बर्रा में युवक ने घर में खुद क़ो अकेला पाकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ा भाई ज़ब घर आया तो फोनकर घटना की जानकारी परिजनों सहित 112 नंबर डायल कर पुलिस क़ो सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहा था छात्र बर्रा विश्व बैंक के रहने वाले संजय अग्रवाल प्राइवेट कर्मी है। परिवार में पत्नी रेनू अग्रवाल बड़ा बेटा सागर अग्रवाल छोटा बेटा कार्तिकेय अग्रवाल (22) है। पिता संजय अग्रवाल ने बताया की बड़ा बेटा प्राइवेट जॉब करता है। छोटा बेटा कार्तिकेय अग्रवाल एक हॉस्पिटल के कैंटीन चलाता था और साथ ही पॉलिटेक्निक की तैयारी भी कर रहा था। रोज़ की तरह वह और बेटा जॉब पर निकल गए थे। शाम क़ो मां घर का कुछ सामान लेने के लिये बाजार चली गई थीं। कार्तिकेय घर पर अकेला था। करीब पांच बजे बेटा घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटकाने के बाद भी ज़ब अंदर से कोई आवाज़ नहीं आई तो खिड़की से झांक कर देखा तो बेटा फंदे से पंखे के सहारे लटक रहा था। बेटे ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों क़ो देते हुए 112 नंबर डायल कर पुलिस क़ो घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे। वही सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जाँच पड़ताल कर शव क़ो पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया- परिजनों ने 112 के माध्यम से सूचना पुलिस क़ो दी थीं। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थीं। घटना की गहनता से जांच पड़ताल की ग। ई मौके से कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला।


https://ift.tt/dGUCDHo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *