यूपी के बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुछ दबंग युवकों ने 8वीं कक्षा के एक छात्र की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। छात्र दबंगों के गाली-गलौज करने का विरोध कर रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ और दबंगों ने छात्र को मौत के घाट उतार दिया। हमले में घायल छात्र की आंते तक बाहर आ गईं थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन छात्र को हॉस्पिटल ले गए। जहां स्थिति में सुधार न होने पर उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक का नाम समीर है। सामान लेने निकले छात्र को रास्ते में घेरा मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा के मोहल्ला इंद्रपुरी वॉर्ड नंबर 4 का है। समीर अपने परिवार के साथ यहां रहता था। परिवार में पिता-माता और 5 भाई-बहन साथ रहते थे। समीर पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई रिहान (23) और बड़ी बहन आलमीन (21) है। समीर से छोटे दो भाई और हैं, जिनमें फरमान (11) और अन्नू (8) है। समीर के पिता रिठौरा बाजार में कपड़ों का व्यापार करते हैं। समीर अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दुकान के कामों में भी अपने पिता का पूरा हाथ बंटाता था। 30 जनवरी की शाम को यहां रहने वाले समीर (16) अपने दोस्त अर्श के साथ बाइक से घर का सामान लेने गया था। जब वह दूध लेकर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। वो लोग समीर के गाड़ी चलाने को लेकर गालियां देने लगे। समीर ने काफी इग्नोर किया। लेकिन जब दबंग समीर को मां-बहन को दी जाने वाली गालियां देने लगे तो समीर ने उनका विरोध किया। इस पर हमलावरों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। चाकुओं से हमले के बाद एम्स में तोड़ा दम समीर के तहेरे भाई नौशाद के मुताबिक, हमलावरों ने समीर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं। तब तक दोस्त ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। तब मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में उसे पहले निजी अस्पताल ओमेगा और फिर SRMS मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कई ऑपरेशनों के बाद भी जब समीर की हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे दिल्ली एम्स (AIIMS) रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 1 जनवरी की देर रात उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात के वक्त जब समीर दूध लेकर बाइक से आ लौट रहा था, तभी 4 लोग शराब के नशे में धुत थे। उन लोगों ने समीर को गाली दी। तभी समीर ने गाली देने से मना किया। जिस पर चारों ने समीर पर हमला कर दिया। जिस पर समीर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमलावरों के नाम जाकिर, आरिफ, अयान और करन सिंह है। हत्या की धाराएं बढ़ीं, आरोपियों की तलाश जारी इस मामले में हाफिजगंज थाना पुलिस ने शुरुआत में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन छात्र की मृत्यु के बाद अब इसमें हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि समीर नाम के छात्र के ऊपर चार लोगों ने हमला किया था। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इस मामले में चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। ……………. ये खबर भी पढ़ें… अविमुक्तेश्वरानंद बोले-योगीजी गाय को राज्य माता बनाएं, आपको PM बनवाएंगे:गोमांस बैन करें; वरना धड़कनें बढ़ाने वाला ऐलान करेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनने के लिए सपोर्ट देने का ऑफर दिया। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर योगी खुद को सच्चा हिंदू साबित करना चाहते हैं तो गाय को राज्य माता घोषित करें और गोमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएं। योगी को हमने 40 दिन का समय दिया है। पढ़िए पूरी खबर
https://ift.tt/gvc9heo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply