DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में मुस्लिम महिला ने मंदिर में शादी की:सिंदूर लगवाकर बोली- मैं रामभक्त, हलाला से परेशान होकर इस्लाम छोड़ा

बरेली की रहने वाली 24 साल की नूरजहां पूनम बन गईं। उन्होंने हिंदू लड़के से मंदिर में शादी कर ली। दोनों 7-8 महीने से रिलेशनशिप में थे। पूनम का कहना है कि मैंने तीन तलाक और हलाला से परेशान होकर इस्लाम छोड़ने का फैसला किया था। मुझे तीन बार तलाक दिया जा चुका है। हलाला भी किया गया। हिजाब-बुरका अच्छा नहीं लगता। इन सबसे परेशान होकर मैंने हिंदू लड़के से शादी की। मैं पिछले 5 साल से भगवान राम को मानती हूं। मंदिर जाती हूं और पूजा भी करती हूं। यही वजह थी कि घर वाले अक्सर मुझे डांटते थे। पंडित केके शंखधार ने नूरजहां को विधि-विधान से गोमूत्र और गंगाजल पिलाया। गायत्री मंत्र पढ़वाकर हिंदू धर्म में शामिल किया। शादी में लड़का-लड़की के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. नूरजहां मूलरूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाली हैं। वह अभी दिल्ली के मुंडेरा में किराए पर रहती हैं। एक खिलौना बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती हैं। यहीं उनकी मुलाकात बरेली के रहने वाले धर्मपाल से हुई। धर्मपाल भी यहीं मजदूरी करते हैं। किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों शादी करने के लिए तैयार हुए। धर्मपाल, नूरजहां को लेकर बरेली आए। पंडित केके शंखधार को बताया कि हम दोनों को शादी करनी है। इसके बाद शुक्रवार शाम दोनों की विधि-विधान से शादी कराई गई। 8 महीने से थे लिव-इन में, अब की शादी
नूरजहां ने बताया- मैं और धर्मपाल एक-दूसरे को 5 साल से जानते हैं। दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, किसी का कोई दबाव नहीं है। नूरजहां ने कचहरी से बने हलफनामे में लिखा- मुझे इस्लाम की कुछ प्रथाएं पसंद नहीं। इस्लाम में निकाह टूट जाता है। जब चाहे, तब तलाक दे दिया जाता है। नूरजहां बोलीं- अब दिल्ली में जाकर पति के साथ रहूंगी
नूरजहां ने कहा- मैं लखीमपुर खीरी की रहने वाली हूं। मेरे पिता आसिफ अली हैं। 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी हूं। मैंने 8वीं तक पढ़ाई की है। मैं धर्मपाल के साथ शादी से बहुत खुश हूं। मैंने अपने घरवालों को इस बारे में नहीं बताया है। न ही धर्मपाल ने अपने घरवालों को इस बारे में बताया है। अब हम वापस दिल्ली जाएंगे। वहीं काम करेंगे और साथ में रहेंगे। ——————– ये खबर भी पढ़ें… नेहा राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- जांच में सहयोग नहीं किया लखनऊ हाईकोर्ट ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में शुक्रवार को राहत नहीं दी। कोर्ट ने नेहा के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज केस में उन्हें अग्रिम जमानत मंजूर करने के आग्रह वाली अर्जी खारिज कर दी। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/U8uGIxz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *