बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित एजाज नगर गोटिया में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार वैगन-आर कार मौत बनकर दौड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा। कार ने पहले सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन राहगीरों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। CCTV में कैद हुई वारदात, चीख-पुकार के बीच मची अफरा-तफरी
हादसे का लाइव वीडियो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पलक झपकते ही बेकाबू कार ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर काफी जबर्दस्त थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैगन-आर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार की पहचान कर ली गई है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
https://ift.tt/7nGmVri
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply