बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) अब शहर को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी में है। कोयंबटूर की तर्ज पर बरेली में 11 मीटर ऊंचे अत्याधुनिक मीडिया टावर का निर्माण कराया जाएगा। बीडीए का दावा है कि यह उत्तर प्रदेश का अपनी तरह का पहला मीडिया टावर होगा। यह न केवल सूचनाओं के प्रसार का एक सशक्त माध्यम बनेगा, बल्कि शहर की सुंदरता और पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। 2.5 करोड़ की लागत और सिंगापुर वाला फील बीडीए अधिकारियों के अनुसार, रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर-सात में इस प्रोजेक्ट पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी डिजाइन है, जिसमें सिंगापुर के प्रसिद्ध ‘गार्डन बाय द वे’ पार्क की तरह ढलान वाली एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। 11 मीटर ऊंचे इस भव्य टावर में 8 मीटर का डिस्प्ले एरिया होगा, जिसमें 5,000 हाई-टेक एलईडी लाइट्स रात के समय एक अद्भुत ‘फ्लिकर इफेक्ट’ पैदा करेंगी। सरकारी योजनाओं और विज्ञापनों का होगा प्रसारण इस टावर को लगाने का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है। हाई-डेफिनिशन स्क्रीन पर उच्च गुणवत्ता वाले विज्ञापन और समाचार प्रसारित किए जाएंगे। यह टावर विज्ञापनदाताओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगा, जिससे बीडीए को भारी राजस्व मिलने की भी उम्मीद है। इन्फोटेनमेंट हब और स्मार्ट कंट्रोल रूम प्रशासन इसे सिर्फ एक स्क्रीन नहीं, बल्कि एक ‘इन्फोटेनमेंट हब’ के रूप में विकसित कर रहा है। इसे संचालित करने के लिए एक आधुनिक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) बनाया जाएगा, जहां से कंटेंट और मीडिया प्लेयर को मैनेज किया जा सकेगा। कमिश्नर और बीडीए के आला अधिकारियों की निगरानी में इस प्रोजेक्ट को बरेली की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है। जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया बीडीए वीसी डॉ. मणिकंदन ए. ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह मीडिया टावर न केवल राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, बल्कि भविष्य में उत्तर प्रदेश के अन्य बड़े शहरों के लिए एक रोल मॉडल साबित होगा।
https://ift.tt/rJeNgXw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply