बरेली की बारादरी थाना पुलिस ने 905 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम ने 12/13 दिसंबर की रात होटल ‘दा आर्च इन’ के पास एक खाली जगह से दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार उर्फ पुष्पेंद्र (24 वर्ष) और मेहरबान (55 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरिया फैजुल्लापुर के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 905 ग्राम अफीम के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP25DQ7885) और 2500 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे झारखंड से अफीम खरीदते थे। इसमें मिलावट कर वे इसे स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों पर बेचते थे। कभी-कभी अफीम की खेप पंजाब तक भी पहुंचाई जाती थी। इस बार भी दोनों पंजाब जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुनीश कुमार पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजाब में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए दोनों तस्कर अफीम की सप्लाई के दौरान अपने मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ देते थे, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। बारादरी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद अफीम और अन्य सामान के साथ आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
https://ift.tt/KguHSx0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply