बरेली के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर में चुनावी रंजिश को लेकर एक घर पर हमला कर तोड़फोड़ की गई। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक युवक को ईंट से स्कॉर्पियो कार तोड़ते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी आबिद के परिवार का गांव के कुछ लोगों से चुनावी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे गांव के ही दबंग यूसुफ और असलम अपने साथियों के साथ आबिद के घर में घुस गए। उस समय आबिद घर पर मौजूद नहीं थे। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… घर में घुसकर की तोड़फोड़ आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और ईंट-पत्थरों से जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने स्कॉर्पियो कार सहित घर के कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर जाते-जाते परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत फैल गई। महिला ने बनाया VIDEO घटना के दौरान पीड़ित की भाभी जहां आरा ने साहस दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो बाद में पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया। एक आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंदर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/48YElQ5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply