बरेली में गुरुवार सुबह घना कोहरा था। कोहरे की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने और आने जाने में काफी परेशानी हुई। लोग हैडलाइट की रोशनी में कम स्पीड में गाड़ी चलाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तापमान गिरने से गलन बढ़ गई है। इससे ठंड का एहसास हो रहा है। बरेली में पिछले 24 घंटे में तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला है। जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बरेली में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है वही अधिकतम तापमान 24°C तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। फिलहाल दिसंबर और जनवरी के महीने में हाड़ मास कपा देने वाली सर्दी झेलने को बरेलीवासी तैयार हो जाए। वही कोहरे के चलते ट्रेनें भी काफी काफी देरी से चल रही है। गौरतलब है कि बरेली को गेटवे ऑफ कुमायूं कहा जाता है। पहाड़ों से सटे बरेली में हर साल रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ती है। और जिलों की अपेक्षा सर्दियों में बरेली का तापमान काफी कम रहता है। बरेली में लोगों को नैनीताल जैसा मौसम देखने को मिलता है।
https://ift.tt/sgirBSP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply