DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में कर्ज से परेशान युवक ने किया सुसाइड:JCB और ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारोबार में घाटे से परेशान था, जंगल में फांसी लगाकर दी जान

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संतोष पुत्र वेदराम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 7:30 बजे संतोष घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद खजुरिया लालपुर के जंगल में उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पांच साल पहले हुई थी शादी संतोष की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी आरती, चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। वह तीन भाइयों में मंझला था। उसके पिता किसान हैं और संतोष पहले मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल पहले संतोष ने जेसीबी और एक नया ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदकर कारोबार शुरू किया था, लेकिन व्यापार में घाटा होने के कारण वह भारी कर्ज में डूब गया था। आर्थिक तंगी के चलते वह लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, करीब 6–7 महीने पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले संतोष ने घर पर ही फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन घर वालों ने शोर मचाकर उसे बचा लिया था। उस दौरान घर में काफी हंगामा भी हुआ था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में शोक और दहशत का माहौल है।


https://ift.tt/dFS40nH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *