DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में एंटी पावर थैफ्ट थाना प्रभारी गिरफ्तार:5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एंटी पावर थैफ्ट थाना बरेली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता सुभाष शर्मा ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन को बताया था कि उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में जमानत की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने ₹5,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद, ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।टीम ने दोपहर 12:25 बजे एंटी पावर थैफ्ट थाना कार्यालय स्थित निरीक्षक कक्ष में आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना कोतवाली, बरेली में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। वही भ्रष्टाचार से पीड़ित व्यक्ति बरेली मंडल में शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस उपाधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली से 9454405475 पर या प्रभारी निरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली से 9454401653 पर संपर्क कर सकते हैं।


https://ift.tt/D0fxGmk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *