DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में आज घना कोहरा:रात का तापमान 7°C, 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला

बरेली में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला। कोहरा इतना अधिक है कि पास की वस्तु दिखाई नहीं दे रही है। विजिबिलिटी शून्य हो गई है। बर्फीली हवाओं की वजह से कम लोग ही आज घरों से बाहर निकले हैं। वे घरों में हीटर और अंगीठी का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि सर्दी से कुछ राहत मिल सके। रविवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला था लेकिन 11 बजे तक धूप भी निकल आई थी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। सबसे पहले ये तीन तस्वीरें देखिए न्यूनतम तापमान 7°C रिकार्ड पहाड़ों के नजदीक होने की वजह से बरेली में बर्फीली हवाएं चल रही है। शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। कड़ाके की सर्दी और कोहरे से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। बरेली में आज सुबह का न्यूनतम तापमान 7°C रिकॉर्ड किया गया है। मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान पहाड़ों से भी नीचे चला जाता है। बरेली में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता (visibility) 10-15 मीटर तक गिर गई है, जिससे यातायात और हवाई सेवाएं भी काफी प्रभावित हुई हैं। ठंड की वजह से बदला स्कूलों का समय
बरेली में पड़ रही अत्यधिक ठंड और कोहरे के चलते 18 से 20 दिसंबर तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब सुबह 10 बजे से 3 बजे तक स्कूलों का समय कर दिया गया है। डीएम अविनाश सिंह ने ये आदेश दिया है। कोहरे के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए NHAI ने बरेली के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरते। वाहन को हल्की स्पीड में चलाए। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।


https://ift.tt/kbtHONj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *