यूपी के बरेली में एक बार फिर योगी सरकार के बुलडोजर ने रफ्तार पकड़ ली है। ताजा मामला भोजीपुरा क्षेत्र के पिपरिया गांव का है, जहां अवैध रूप से निर्मित एक मस्जिद पर प्रशासन का डंडा चला है। करीब 300 वर्गगज के दायरे में बनी इस मस्जिद को बुलडोजर ने पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। प्रशासन की टीम सुबह ही बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंच गई है। हाईकोर्ट का आदेश और गांव में पुलिस का कड़ा पहरा यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई है। मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके बाद अदालत ने इसे अवैध मानते हुए हटाने का फैसला सुनाया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। छावनी में बदला पिपरिया गांव, कई थानों की फोर्स तैनात बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान पिपरिया गांव पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, जिसमें कई थानों की पुलिस के साथ-साथ पीएसी (PAC) के जवानों को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
https://ift.tt/z7nDfsV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply