चंदौली जिले में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव और समाजसेवी मृत्युंजय सिंह दीपू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने बरहनी ब्लॉक प्रमुख और संबंधित अधिकारियों पर विकास कार्यों में मनमानी व अपारदर्शिता का आरोप लगाते हुए एक पत्रक सौंपा। दीपू ने जनसूचना उपलब्ध कराने की मांग की। मृत्युंजय सिंह दीपू ने बताया कि जनता की मांग पर 11 जुलाई 2024 को आरटीआई के तहत बरहनी ब्लॉक क्षेत्र में कराए गए सभी विकास कार्यों का विस्तृत विवरण मांगा गया था। इसमें कार्यवार भुगतान विवरण, निविदा प्रक्रिया से संबंधित अभिलेख और प्रत्येक परियोजना का पूरा ब्यौरा शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक अधिकारियों द्वारा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। समाजसेवी दीपू ने संदेह व्यक्त किया कि जानकारी न मिलने से यह प्रतीत होता है कि विकास कार्यों को ठेकेदारों की मनमानी पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर गुणवत्ता विहीन और नियमों के विपरीत कार्य कराए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, लेकिन विभाग इन पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। मृत्युंजय सिंह दीपू ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वर्ष 2020-21 से 2025-26 के बीच ब्लॉक बरहनी में कराए गए सभी सरकारी विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर जनसूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो उनकी समिति प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई करने को बाध्य होगी।
https://ift.tt/DJmcfG0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply