DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बनारस ने ओमप्रकाश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीता:लखनऊ को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया

कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में मंगलवार को ओमप्रकाश मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में बनारस की टीम ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का टॉस जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कराया। बनारस-11 के कप्तान विजय सोनकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी संजय-11 लखनऊ की टीम 24.5 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लखनऊ के बल्लेबाजों में कुशाग्र सिंह ने 34 रन, अभिषेक राय ने 27 रन और शैलेन्द्र सिंह ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया। बनारस-11 के गेंदबाजों में रौनक सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि शाहिद को 2 विकेट मिले। संगम सिंह, बृजेश और विकल्प ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस-11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18.1 ओवर में मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। बनारस के बल्लेबाजों में वात्सल्य यादव ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए सर्वाधिक 72 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में सत्यम ने 25 रन, रौनक सिंह ने 17 रन और सिद्धांत रघुवंशी ने नाबाद 18 रन का योगदान दिया। लखनऊ के गेंदबाजों में शैलेन्द्र, ओमकार और अतुल को एक-एक विकेट मिला। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश पाल, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, महामंत्री सौरभ कटियार, शैलेंद्र द्विवेदी और छिबरामऊ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। फाइनल मुकाबले में रितेश शर्मा और सुनील शुक्ला ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, ममतेश तिवारी, सजल सिंह, पारस दुबे, आकाश वर्मा, नीरज सामवेदी, हिमांशु शुक्ला, विकास तिवारी, समीर पाठक और मोहित मौर्या समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।


https://ift.tt/56x0cem

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *