DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बधाई भवन के महंत जानकीशरण को संतों ने दी श्रद्धांजलि:अयोध्या में महंत राजीव लोचन शरण बोले-गुरुदेव भगवान अद्वितीय संत रहे

श्री सद्गुरु बधाई भवन मन्दिर के पूर्वाचार्य महंत जानकी शरण महाराज की 23 वी पुण्यतिथि पर अयोध्या के संतों महंतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि श्री महाराज जी अयोध्या के संतों की मणिमाला में से एक थे। वे भजनानंदी संत थे और निरंतर ठाकुर जी की सेवा करते हुए संत सेवा, गौ सेवा, विद्यार्थी सेवा, अतिथि सेवा करते रहते थे। महंत जानकी शरण महाराज यही मानते थे की ठाकुर जी की जन्मस्थली पर जो भी जीव है या आया हुआ है वह ठाकुर जी का प्रेमी है। उसको कोई कष्ट ना हो यही मानकर जीवन भर भजन के साथ सेवा करते रहे। सेवा को ही ईश्वर प्राप्ति का रास्ता मानते थे। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर मंदिर के वर्तमान महन्त राजीव लोचन शरण महाराज ने कहा कि गुरुदेव भगवान अद्वितीय संत रहे, श्री महाराज जी सदैव ही साधु संत समाज को नई दिशा प्रदान कि और हम सभी को उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चल रहे है। हम संतों के लिए सौभाग्य का दिन होता है जब गुरुदेव भगवान की पुण्यतिथि हम पूरे उत्सव के साथ मनाते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में आए हजारों संतों महंतों का स्वागत सत्कार वर्तमान पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन शरण महाराज ने किया।श्रद्धांजलि सभा में मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, तुलसी छावनी के महंत जनार्दन दास, श्रीराम आश्रम के महंत जयराम दास,महंत जन्मेजय शरण, महंत अवधेश कुमार दास, महंत मनीष दास,महंत पवन कुमार दास, महामंडलेश्वर गिरिश दास, नागा राम लखन दास, मोतिहारी मंदिर के महंत रामप्रवेश दास,भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित भाजपा के वरिष्ठ नेता विशाल मिश्रा, आलोक मिश्रा, उत्तर प्रदेश, बिहार मध्य प्रदेश सहित आश्रम से जुड़े हजारों भक्त परिकर उपस्थित रहे।


https://ift.tt/JcVNAD1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *