DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बद्रीनाथ धाम के गाडू घड़ा शोभायात्रा में शामिल होगे शंकराचार्य:आमंत्रण लेकर काशी पहुंचे डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण और परंपरागत तेल कलश गाडू घड़ा शोभायात्रा में इस वर्ष भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की सहभागिता सुनिश्चित होती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में बदरीनाथ धाम के पुजारी समुदाय की शीर्ष पंचायत बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ वाराणसी स्थित शंकराचार्य घाट के श्रीविद्यामठ में पहुंचकर ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से भेंट की और उन्हें गाडू घड़ा शोभायात्रा में सम्मिलित होने का विधिवत आमंत्रण पत्र सौंपा। शंकराचार्य ने आमंत्रण को किया स्वीकार प्रतिनिधिमंडल ने शंकराचार्य से ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम तक प्रस्थान करने वाली तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उसमें सहभागिता करने का आग्रह किया, जिसे शंकराचार्य ने स्वीकार किया। शंकराचार्य ने यह भी कहा कि वे ऋषिकेश में आयोजित गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा में सम्मिलित होंगे। शिष्य बोले- यूपी सरकार देखें उनके शिष्य ने कहा – हाल ही में प्रयागराज माघ मेले के दौरान ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य के साथ हुई घटना के बाद बदरीनाथ धाम से जुड़ी इस अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा में शंकराचार्य को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाना विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि परंपरानुसार गाडू घड़ा शोभायात्रा में बदरीनाथ के शंकराचार्य को आमंत्रित किया जाता रहा है और इस आमंत्रण को धार्मिक मर्यादा व परंपरा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्या है गाडू घड़ा यात्रा ? “गाडू घड़ा यात्रा” के जरिए तिलों के तेल से भरे कलश को बद्रीनाथ धाम ले जाया जाता है,जिसे तेलकलश यात्रा भी कहा जाता है। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले निकाली जाती है। कलश ने भरे तेल से भगवान बदरी के महाभिषेक किया जाता है। जिस तेल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर भगवान बदरी विशाल के अभिषेक और अखंड ज्योति के लिए उपयोग में लाया जाता है। यह यात्रा विभिन्न धार्मिक पड़ावों से होकर 3 मई को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी है


https://ift.tt/jCfPtah

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *