DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बदायूं में 7 साल बाद दो बहनें बरामद:बड़ी बहन के साथ दो बेटियां भी मिलीं, आरोपी फरार

बदायूं में बिल्सी थाना पुलिस ने छह साल 10 महीने पहले लापता हुई दो सगी बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम स्थित नाथुपुर गांव से खोज निकाला। इस दौरान बड़ी बहन के साथ उसकी दो बेटियां भी मिली हैं। हालांकि, मामले का आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों बहनों को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। यह मामला 25 मार्च 2019 का है, जब बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कोकवाड नवादा गांव निवासी महेश को नामजद किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि महेश उसकी 18 और 16 वर्षीय दो बेटियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी और लापता बहनों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 25 फरवरी 2020 को पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। हालांकि, हाल ही में इस मामले की जांच नए सिरे से शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और दोनों बहनों को गुरुग्राम से बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के साथ रह रही बड़ी बहन की दो बेटियां हैं। इनमें से एक की उम्र चार साल है, जबकि दूसरी का जन्म मई 2025 में हुआ है। बिल्सी के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बड़ी बहन को बहलाकर ले गया था और छोटी बहन अपनी बड़ी बहन के साथ चली गई थी। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।


https://ift.tt/vX76c2O

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *