DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बदायूं में विजिबिलिटी महज 10 मीटर:घने कोहरे का असर शुरू, वाहनों की रफ्तार थर्मी, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज

बदायूं में बुधवार को मौसम का पहला घना कोहरा छाया रहा। सुबह अचानक छाए कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर करीब 10 मीटर रह गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ यह 14 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन अचानक कोहरे के कारण ठंड का असर बढ़ गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि आधी रात के बाद तापमान फिर से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार लगभग तीन किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।


https://ift.tt/oWp4l5S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *