बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस से टकराने के बाद बाइक करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के रेहड़िया गांव के पास हुई। मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपनी लेन में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले पहिये में फंस गई और लगभग 100 मीटर तक घिसटती रही। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बाइक को बस से अलग किया। मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए आदर्श कुमार पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। वह वजीरगंज के हतरा रोड पर वार्ड संख्या 08 का निवासी था। वजीरगंज के एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएचओ ने यह भी बताया कि परिवार वालों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
https://ift.tt/tVDjv7f
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply