DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बदायूं में पुलिस मुठभेड़, शातिर बदमाश गिरफ्तार:गोली लगने से घायल, साथी गांव का प्रधान फरार

बदायूं में उसहैत थाना पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। यह घटना कादरचौक रोड स्थित सरेली मोड़ पर हुई। पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक बिना नंबर प्लेट की स्लेटी रंग की वैन्यू गाड़ी में बदमाशों के उसहैत की ओर आने की सूचना मिली। पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन सड़क किनारे खड़े लोहे के खंभे से टकरा गया। गाड़ी रुकते ही दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अब्दुल जहीर के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसका साथी रमेश प्रधान, जो गांव चन्दोखा थाना दातागंज का निवासी है, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। मौके से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की वैन्यू गाड़ी और 630 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर गाड़ी की नंबर प्लेट हटाकर विभिन्न इलाकों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश पर शाहजहांपुर, फतेहगढ़ और मैनपुरी जिलों में चोरी, नकबजनी और डकैती के प्रयास से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी रमेश प्रधान की तलाश जारी है।


https://ift.tt/DiqcUyk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *