बदायूं के जजपुरा गांव में एक पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर का बोर्ड लगाने को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने बोर्ड लगाकर पार्क को आंबेडकर पार्क घोषित करने का प्रयास किया, जिसका गांव के क्षत्रिय समाज सहित अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोर्ड को हटवा दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। यह मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के जजपुरा गांव का है। गांव के राकेश सिंह, सोनू सिंह, अनुज कुमार सिंह, टिंकू सिंह और मोहित सिंह सहित करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग गांव के एक पार्क में डॉ. आंबेडकर का बोर्ड लगाकर उसे आंबेडकर पार्क घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ सकता है। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बोर्ड को हटवा दिया। बोर्ड हटाने का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया कि पहले प्रशासन से इसकी अनुमति ली जाए, उसके बाद ही वहां पार्क बनाया जा सकता है। पुलिस ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति के इसे नई परंपरा मानकर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बोर्ड लगाने वाले लोग भी मान गए। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है। बोर्ड लगाने वाले लोगों को समझा दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी ने दोबारा ऐसी हरकत की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/nJPzf0N
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply