DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत:रामनवमी भंडारे के लिए लकड़ी लाने जा रहा था, बैलेंस बिगड़ने पर हादसा

बदायूं में शनिवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में हुआ, जब युवक रामनवमी भंडारे के लिए लकड़ी चिरवाने जा रहा था और अचानक ट्रॉली से नीचे गिर गया। ट्रॉली का पहिया उसके सीने पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मूसाझाग इलाके के गुरगांव निवासी मुकेश (35) पुत्र दिलसुख के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन महीने से अपने बहनोई वेदपाल के यहां बिल्सी के गांव सतेती में रह रहा था। श्रीराम नवमी के पर्व पर गांव में भंडारे का आयोजन होना था, जिसके लिए गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी चिरवाने बिल्सी जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर पर बैठे मुकेश का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरते ही ट्रॉली का पहिया उसके सीने पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उसे अचानक दौरा पड़ा था, जिसके कारण वह नीचे गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकेश की मौत से परिजनों में गहरा शोक है। वह अविवाहित था और उसके परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।


https://ift.tt/G6bQomp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *