DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बदायूं में ट्रैक्टर-जेसीबी टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, चालक फरार

बदायूं में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के कस्बा कादरचौक में हुई। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ललुआ नगला निवासी 30 वर्षीय बालकिशन अपने चाचा ब्रजपाल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में दावत खाकर घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर में लगी जेसीबी मशीन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालकिशन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उनके चाचा ब्रजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-जेसीबी मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक बालकिशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल ब्रजपाल को सीएचसी कादरचौक में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।


https://ift.tt/PShfrBx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *