बदायूं में जंगली सूअर ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। वन दरोगा को मुंह में जकड़ लिया। रेस्क्यू टीम लाठियां मारती रहीं। करीब दो मिनट बाद जंगली सूअर ने वन दरोगा को छोड़ा। वन दरोगा की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने बरेली रेफर कर दिया। मामला बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के सिरसौली गांव का है। पिछले कुछ दिनों से इस गांव के आसपास एक जंगली सूअर घूमने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। बताया जाता है कि सूअर को दिखाई नहीं दे रहा है। वह आहट पाते ही हमला कर देता है। खेतों पर जाने वाले किसानों पर हमला करता था। 3 तस्वीरों में देखिए जंगली सूअर का अटैक… इसके बाद गुरुवार दोपहर वन दरोगा शिवम प्रताप सिंह जंगली सूअर को टीम के साथ पकड़ने पहुंचे। सूअर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इसी दौरान वह अचानक हमलावर हो गया और टीम की ओर दौड़ पड़ा। भागने की कोशिश में वन दरोगा गिर पड़े, जिस पर सुअर ने अपने नुकीले दांतों से उन पर कई जगह वार किए। फिर उनकी कमर को मुंह से जकड़ लिया। उन्हें छुड़ाने के लिए वन विभाग की टीम लाठियों से जंगली सूअर को पीटने लगे। कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। करीब दो मिनट बाद उसने वन दरोगा को छोड़कर दूसरे कर्मियों पर हमला करने के लिए दौड़ा। टीम ने वहां से भाग कर जान बचाई। बिना पकड़े टीम लौटी घायल वन दरोगा को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, वहां भी हालत गंभीर बनी रहने के कारण उन्हें बरेली के हायर सेंटर भेजा गया है। वन रेंजर विकास वरुण ने बताया कि वन दरोगा का इलाज चल रहा है और सुअर को पकड़ने के लिए दूसरी टीम भेजी जाएगी। इधर, जंगल सूअर को नहीं पकड़ जाने से किसानों में डर है। वह खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… BJP के ब्राह्मण विधायकों पर भड़के पंकज चौधरी:कहा- ऐसी बैठक दोबारा नहीं हो; एक-एक MLA की क्लास लगाई यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक से पार्टी में खलबली मच गई है। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी नाराज हो गए हैं। उन्होंने ब्राह्मण कुटुंब बनाने और बैठक में शामिल सभी ब्राह्मण विधायकों की क्लास लगाई है। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/5GQpOvN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply