बदायूं में रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश के दौरान बड़े सरकार की दरगाह परिसर में अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जांच के दौरान यहां अपराधियों के छिपे होने की भी आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने बदायूं में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश शुरू की है। इसी क्रम में दिल्ली हाइवे पर स्थित बड़े सरकार की दरगाह को जांच के दायरे में लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दरगाह परिसर में अवैध रूप से कच्चे-पक्के घर बनाकर लोग रह रहे हैं। इन लोगों की पहचान, मूल स्थान और यहां रहने के उद्देश्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। 4 तस्वीरें देखिए… अधिकारियों के पहुंचने पर ये लोग अक्सर अपने घरों पर ताले लगाकर गायब हो जाते हैं। पुलिस को लगातार संदिग्ध लोग मिल रहे हैं, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बताया है कि यहां अवैध निर्माण कर रहने वाले लोग अपराधी हो सकते हैं। कमेटी के अनुसार, इन लोगों ने निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली है और इनकी पहचान भी अज्ञात है। कमेटी ने यह भी आशंका जताई कि इन लोगों की आड़ में दरगाह परिसर में गलत गतिविधियां हो रही हैं, जिसमें कुछ स्थानीय और कुछ बाहरी लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन अवैध कब्जेदारियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन नियमित अभियान चलाकर इन लोगों को दरगाह परिसर से हटाएगा।
https://ift.tt/WeATJj2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply