सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र ग्राम कटरा शेखपुर स्थित संकट मोचन बजरंग धाम में भगवान बजरंगबली की तस्वीर जलाए जाने की घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। इस मामले को लेकर राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर के पीठाधीश्वर महंत अजय शास्त्री ने घटना की कड़ी निंदा की और इसे आस्था पर हमला बताया। महंत अजय शास्त्री ने कहा कि संकट मोचन बजरंग धाम वर्षों से भंडारे, संत सेवा और गरीबों की मदद का केंद्र रहा है। हर मंगलवार को यहां विशाल दरबार लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनका कहना है कि ऐसे पवित्र स्थल पर इस तरह की घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे क्षेत्र में नाराजगी है। अनुयायी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे प्रेस वार्ता में महंत अजय शास्त्री ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अनुयायी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता ने भी घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए बताया जा रहा है कि घटना को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना से पहले कुछ संदिग्ध लोग मंदिर परिसर के आसपास देखे गए थे। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/egdjAw8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply