DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बजट से चमकेगी यूपी की किस्मत-डॉ. महेंद्र सिंह:सपा शासन में उत्तर प्रदेश कंगाल हो गया था, चारों तरफ जंगलराज और दंगों का बोलबाला था: डॉ. महेंद्र सिंह

बरेली के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री और भाजपा नेता डॉ. महेंद्र सिंह ने विपक्ष, खासकर अखिलेश यादव के कार्यकाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “सपा के जमाने में उत्तर प्रदेश पूरी तरह कंगाल हो गया था। चारों तरफ जंगलराज कायम था और प्रदेश में 125 से ज्यादा दंगे हुए थे। पूरा उत्तर प्रदेश तबाही के कगार पर खड़ा था, लेकिन आज वही यूपी ‘सरप्लस स्टेट’ बन चुका है। आज प्रदेश की कृषि विकास दर 14% और इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट 7.6% पर है। यूपी अब देश में नंबर एक के स्थान पर है।” बजट का बड़ा हिस्सा यूपी की झोली में
डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 का एक बहुत बड़ा हिस्सा, लगभग 2.80 लाख करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश के खाते में आया है। उन्होंने कहा कि यूपी को दो हाई-स्पीड ट्रेनें मिली हैं और वाराणसी से हल्दिया तक वॉटर-वे का लाभ भी प्रदेश को मिल रहा है। नेशनल हाईवे में यूपी का बहुत बड़ा योगदान है और लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। पीएम मित्र पार्क और हर जिले के अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनने से राज्य को अभूतपूर्व लाभ होगा। अर्थव्यवस्था और वैश्विक साख पर बोले डॉ. सिंह
डॉ. सिंह ने कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने रुपये की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए कहा, “आजाद भारत में पहली बार 45 देशों के साथ रुपये में व्यापार शुरू हुआ है। यह मोदी जी की बहुत बड़ी सफलता है। हमारी जीडीपी 2013 में जहाँ 113 लाख करोड़ थी, आज वह 4.56 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।” बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर में लंबी छलांग
तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने बताया कि 2013 में बिजली उत्पादन 2,29,476 मेगावाट था, जो अब बढ़कर 4,69,578 मेगावाट हो गया है। ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भी देश 76 गीगावाट से 230 गीगावाट पर पहुंच गया है। यूपी में कनेक्टिविटी का जाल बिछा है, जिसमें 8 एक्सप्रेस-वे, 16 एयरपोर्ट और 42 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हैं। सर्किट हाउस में जुटे दिग्गज नेता
बरेली के सर्किट हाउस में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. महेंद्र सिंह के साथ सांसद छत्रपाल गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नवाबगंज विधायक डॉ. एम एल मौर्या, एमएलसी बहोंरन लाल मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यूजीसी के नए नियमों पर पूछे गए सवाल को उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि मामला अभी कोर्ट में है। उत्तर प्रदेश के लिए सौगातें


https://ift.tt/SM6ZNod

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *