DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बजट से खिले कैंसर और डायबिटीज मरीजों के चेहरे:50 हजार कैंसर के मरीज करा रहे इलाज, कानपुर में 5 लाख लोग खा रहे डायबिटीज की दवाई

इस बजट से मरीजों के चेहरे खिले हुए है। कानपुर में कैंसर के 6 हजार केस हर साल बढ़ते है, जिसका एक मुख्य कारण टेनरी से निकलने वाला वेस्टेज है। जिसके कारण भूजल में क्रोमियम और आर्सेनिक की मात्रा ज्यादा पाई जा रही है। यहां के तंबाकू का सेवन अधिक करने के कारण भी कैंसर फैल रहा है। शहर में 50 हजार से ज्यादा कैंसर के मरीज अब साल 2026-27 बजट में सरकार ने मधुमेह (डायबटीज) और कैंसर की दवाइयां सस्ती की है। जिससे शहर के करीब 50 हजार कैंसर रोगियों को फायदा मिलेगा। जिसमें करीब 24 हजार मरीज पुराने है। शहर में जेके कैंसर इंस्टीट्यूट समेत करीब 10 अस्पतालों में कैंसर का इलाज किया जाता है। अब कैंसर के मरीजों को इस बजट में दवाइयां सस्ती होने के बाद बड़ा फायदा मिलेगा। एक लाख से ज्यादा डायबिटीज के मरीज कानपुर शहर की बात करे तो यहां एक लाख 20 हजार से ज्यादा डायबिटीज के पेसेन्ट हैं। जो प्रतिदिन दवाई का सेवन करते है। शहरी क्षेत्र में 30 साल से ज्यादा लोगों में डायबिटीज के लक्षण पाए गए। ये आंकड़ा ग्रामीण क्षेत्र से अधिक है। या यूं कहें शहर के हर चार व्यक्तियों में एक को डायबिटीज या प्री डायबिटीज है। ऐसे में ऐसे लोगों को इस बजट में बड़ी राहत मिली है। कानपुर में आसपास के 17 जिलों के आते है मरीज कानपुर शहर में आसपास के 17 जिलों के लोग इलाज कराने के लिए आते है। शहर के हैलट अस्पताल, कार्डियोलॉजी, जेके कैंसर इंस्टीट्यूट, रेजेंसी हेल्थकेयर, उर्सला आदि अस्पताल में आसपास जिलों से मरीज इलाज के लिए आते है। जिसमें चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, उरई, हमीरपुर, राठ, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बदायूं, मैनपुरी, इटावा, फतेहपुर इत्यादि जिलों से लोग इलाज करवाने के लिए आते है। शहर में 75 लाख की कैंसर और 1 करोड़ की डायबिटीज दवाइयों की बिक्री बिरहाना रोड स्थित थोक दवा मार्केट से कानपुर शहर के साथ ही आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक जिलो में मेडिसिन जाती हैं। सिर्फ थोक दवा मार्केट की बात करें तो हर माह यहां से लगभग 75 लाख रुपए की कैंसर की दवाइयों की बिक्री होती है। जिसमें विदेशी फार्मा व इंडियन फार्मा दोनों की दवाइया सम्मिलित हैं। इसके अलावा हर महीने एक करोड़ रुपए की डायबिटीज दवाइयों की बिक्री है। इसके साथ ही हार्ट व किडनी की बीमारियों की दवाइयों की बिक्री भी हर माह एक करोड़ रुपए से ऊपर है। बजट में कैंसर, डायबिटीज जैसे रोगों की मेडिसिन सस्ती होने का फायदा लाखों मरीजों और उनके परिजनों को एक बड़ी राहत देगा।


https://ift.tt/BxmNoUW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *