गाजियाबाद के लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित वसुंधरा चौराहे पर 3 दिन पहले पांच साल के बच्चे काे कार ने कुचल दिया था। जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पुलिस ने कार की पहचान नहीं की। अब पुलिस कैमरों से कार की पहचान कर रही है। पुलिस ने अज्ञात में दर्ज किया केस फिरोजाबाद के आशाबाद के रहने वाले गोपाल अपने परिवार के साथ लिंक रोड में रह रहे हैं। वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे झुग्गी में रहने वाले गोपाल के बेटे चांद (5 साल) को 31 जनवरी को कार ने कुचल दिया था। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने गोपाल ने कहा कि पुलिस ने कार पता नहीं लगाया, न ही सीसी टीवी कैमरे देखे। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि कार की पहचान कर ली गई है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
https://ift.tt/eWfbqJP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply