शाहजहांपुर में आंगन से बंदर द्वारा खाना ले जाने से नाराज पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना कटरा थाना क्षेत्र के इंद्रपुर की है। सरोजनी नामक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसने खाना बनाया और उसे आंगन में रख दिया था। तभी एक बंदर आया और खाना उठाकर ले गया। बंदर के खाना ले जाने से पति विजेंद्र नाराज हो गया और उसने सरोजनी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सरोजनी ने इसका विरोध किया, तो पति ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। सरोजनी ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पति विजेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
https://ift.tt/XoSiydM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply