DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर भड़के कांग्रेसी:जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपा वोट चोरी करके अपनी सरकार को बचाना चाहती है

संतकबीरनगर में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को खलीलाबाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर फॉर्म-7 में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रिंटेड नाम भरकर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता में अपना विश्वास खो चुकी है, इसलिए वोट चोरी करके अपनी सरकार को बचाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता, जिनमें उनके बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी शामिल हैं, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें 5 फरवरी 2026 को इस संबंध में सूचना मिली थी। इसके अनुसार, उसरा शहीद प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 71,72,73 और 74 पर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ सुपरवाइजर द्वारा बड़ी संख्या में फॉर्म-7 चारों बूथ के बीएलओ को दिए गए। सुपरवाइजर ने सभी बीएलओ को तत्काल फॉर्म-7 भरकर आवेदक की रसीद शाम तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। जब बूथ-71 के संजय कुमार, बूथ-72 के वीरेंद्र, बूथ-73 के विष्णु कुमार और बूथ-74 के राम शरण से फॉर्म-7 पर आवेदक (नाम काटने वाले प्रस्तावक) के हस्ताक्षर के बारे में पूछा गया, तो चारों ने अपने हस्ताक्षर होने से साफ इनकार कर दिया। कांग्रेस का आरोप है कि सभी फॉर्मों पर एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर हैं, जो फर्जीवाड़ा दर्शाता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर जीवित और उपस्थित मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृतक दिखाकर उनके नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। पार्टी ने इसे असंवैधानिक बताते हुए दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि ऐसी घटनाओं से चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास कम होता है, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। इस दौरान सुनील कुमार पांडेय, विजय कुमार, अरुण पांडेय शुक्ला, शांति देवी, मोइन अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/KDZi45u

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *