DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फूड काउंटर से कई बार चाउमीन लेने वाले बच्चे सस्पेंड:लखनऊ के सेंट मैरी स्कूल का मामला, फेयरवेल पार्टी में शामिल बच्चों पर एक्शन

लखनऊ के एक स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान चाऊमीन खाने को लेकर बच्चों को सस्पेंड करना का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टूडेंट्स ने कई बार चाउमीन लिया। इसकी जानकारी जब प्रिंसिपल को हुई तो उन्होंने स्टूडेंट्स को 2 दिन के लिए स्कूल आने पर रोक लगा दी। उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कार्रवाई की जद में आने की बात भी कही गई। इस बीच अचानक से हुई कार्रवाई से स्टूडेंट्स के पेरेंट्स भी हैरान-परेशान हैं। वहीं, दैनिक भास्कर से बातचीत में स्कूल प्रिंसिपल ने 2 दिन के लिए स्टूडेंट्स को सस्पेंड करने की बात मानी है। स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप में भेजा मैसेज जानकारी के मुताबिक, चिनहट स्थिति सेंट मैरी स्कूल में 1 फरवरी को हाईस्कूल के स्टूडेंट्स की फेयरवल पार्टी थी। इवेंट के बाद स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से ऑफिसियल ग्रुप में एक ऑडियो भेज उन स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई, जिन्होंने कई बार फूड काउंटर से चाऊमीन ली थी। उन्हें स्कूल आने से रोकते हुए 2 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। ये भी कहा गया कि आगे की कार्रवाई की जानकारी मंगलवार शाम को दी जाएगी। घटना के बाद जब अगले दिन 2 फरवरी को स्टूडेंट्स पहुंचे। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें डंडा लेकर दौड़ा लिया। इस बीच सस्पेंड हुए 9वीं के छात्रों के पेरेंट्स ने स्कूल पर मनमानी का आरोप लगाया है। टीचर बोलीं- प्रिंसिपल ही ज्यादा बता सकती हैं स्कूल टीचर अर्चना ने बताया- फेयरवेल के दिन की घटना है। इससे ज्यादा की जानकारी नहीं हैं। 9वीं के क्लास टीचर अखिलेश यादव हैं। वह ही इस मामले की पूरी जानकारी दे पाएंगे। इस विषय में प्रिंसिपल ही बता सकती हैं। 2 दिन के लिए स्कूल से किया गया सस्पेंड स्कूल प्रिंसिपल पूनम नायर ने बताया कि फेयरवेल के दौरान की घटना है। पहले 10वीं के स्टूडेंट्स ने खाया। इसके बाद जब 9वीं के स्टूडेंट्स जब खाने के लिए पहुंचे तो फूड स्टॉल पर झपट पड़े। चाऊमीन स्टॉल पर जो लड़का खड़ा था, वो वहां से भाग गया। ये मैनर्स कभी किसी स्टूडेंट्स को नहीं सिखाया गया है। 2 दिन के लिए स्टूडेंट्स को सस्पेंड किया गया है। इसके बाद सभी स्कूल आ सकते हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि वो करीब 25 साल से स्कूल में हैं। ऐसी घटना पहली बार हुई है।


https://ift.tt/s50UzVZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *