बालीवुड फिल्म ‘अस्सी’ के प्रचार के लिए मुख्य कलाकार मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा प्रयागराज पहुंचे। शनिवार देर रात को मुट्ठीगंज स्थित स्टारवर्ल्ड सिनेमा में उन्होंने आने वाली मूवी का ट्रेलर देखा। इस दौरान शहर के फैंस विशेष रूप से उनके साथ मौजूद रहे। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म में तापसी पन्नू और मनोज पाहवा भी अहम भूमिकाओं में हैं। प्रशंसकों के साथ देख मूवी का ट्रेलर जैसे ही सितारों ने स्टारवर्ल्ड सिनेमा में कदम रखा, वहां मौजूद प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों की भारी भीड़ ने उनका जाेरदार स्वागत किया। कलाकारों ने न केवल स्थानीय मीडिया से बात की, बल्कि दर्शकों के साथ फिल्म का ट्रेलर भी देखा। फिल्म की बारीकियों पर चर्चा ट्रेलर देखने के बाद कुमुद मिश्रा और जीशान अय्यूब ने फिल्म ‘अस्सी’ की थीम और सोशल रिलेवेंस पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने प्रयागराज के लोगों के उत्साह की सराहना करते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा। 20 फरवरी को होगी रिलीज फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। आज के सफल आयोजन के बाद स्थानीय दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। सिनेमा प्रबंधन की पहल स्टारवर्ल्ड सिनेमा के प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से दर्शकों और कलाकारों के बीच एक सीधा जुड़ाव पैदा होता है, जिससे सार्थक सिनेमा को बढ़ावा मिलता है।
https://ift.tt/6AJBuOe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply