महोबा के युवक ने फिलीपींस की एक गर्ल को प्रपोज कर दिया। उसने घुटनों के बल बैठकर कहा- विल यू मैरी मी इन फ्यूचर…। इतना सुनते ही युवती ने भी देरी नहीं की। उसने शादी के लिए हां बोल दिया। दरअसल युवती घूमने लिए भारत आई थी। तभी युवक ने उसे अपने परिवार वालों से मिलवाने के लिए घर बुला लिया। लड़की महोबा में युवक के घर वालों से मिलने पहुंची। घर की बहू बनने के लिए राजी हो गई। वहीं लड़के के परिवार वाले भी विदेशी बहू के रूप में लड़की को पाकर खुश दिखे। दरअसल, युवक की लड़की से फिलीपींस में ही नौकरी के दौरान मुलाकात हुई थी, दोनों एक रेस्टोरेंट में साथ जॉब करते थे। अब पढ़िए, कैसे शुरू हुई लव स्टोरी…
बंधानवार्ड मोहल्ले के रहने वाले आवाज नामदेव (28) एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। आवाज के पिता राम औतार नामदेव मजदूर जबकि, मां विष्णुकांति होमगार्ड हैं। 2022 में आवाज नौकरी की तलाश में फिलिपींस गए। वो यहां कैरेबियन क्रूज नाम की एक अमेरिकी कंपनी के रेस्टोरेंट में काम करने लगे। यहां उनकी मुलाकात रोमारिका (24) से हुई। वो भी उसी रेस्टोरेंट में काम करती थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आवाज रोमारिका के नेचर और सादगी से प्रभावित हो गया। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, रोमारिका ने अपनी जॉब बदल दी। इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे। एक साल पहले दोनों ने थाइलैंड में छुट्टियां भी मनाईं। आवाज की बातचीत रोमारिका के माता-पिता से भी होती है। बहू की तरह हुआ स्वागत
दिसंबर में रोमारिका भारत आईं। 6 दिसंबर वो आवाज के घर पहुंचीं। यहां उनका स्वागत परिवार की बहू की तरह किया गया। उनके लिए पारंपरिक बुंदेली व्यंजन जैसे चने की भाजी, भतुआ के पराठे और भटे का भर्ता परोसा गया, जिसका स्वाद उन्हें बेहद पसंद आया। आवाज के परिवार को भी अपनी विदेशी बहू पर गर्व है। रोमारिका और आवाज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
आवाज ने रोमारिका को पहले ताजमहल दिखाया फिर महोबा की ऐतिहासिक विरासत के बारे में बताया। आवाज ने उसे प्रसिद्ध सूर्य मंदिर,पक्षी विहार और चंदेल कालीन कीरत सागर जैसी जगहों पर भी घुमाया। रोमारिका महोबा के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और मान्यताओं से काफी प्रभावित हुई। परिवार और पड़ोसियों की मौजूदगी में आवाज ने रोमारिका को घुटने पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया। आवाज ने कहा- विल यू मैरी मी इन फ्यूचर। रोमारिका ने तुरंत ‘हां’ कह दी। अब ये प्रेमी जोड़ा शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। दोनों अगले साल शादी की तैयारी कर रहे हैं। रोमारिका बोलीं- मुझे भारत पसंद है रोमारिका ने कहा- मैं भारत टूरिज्म के लिए आई हूं। भारत बहुत अच्छा देश है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। खुले दिल से लोगों का स्वागत करते हैं। मैं यहां अकेले आई थी, लेकिन मेरा दोस्त यहां पर है। वहीं आवाज ने कहा- हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। हम आने वाले साल में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों देशों के कानून और संस्कृति को ध्यान में रखकर हम निर्णय लेंगे।
———-
गर्लफ्रेंड को VIDEO कॉल कर छात्र ने फांसी लगाई:कानपुर में घरवाले बोले- लड़की धमकाती थी…शादी करो नहीं तो जहर खाकर फंसा दूंगी कानपुर के 23 साल के छात्र ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली। वह असम के डिब्रूगढ़ में सेना की तैयारी कर रहा था। 27 दिसंबर की शाम वह फंदे पर लटका मिला था। सोमवार देर रात शव कानपुर लाया गया। आज सुबह उसका अंतिम संस्कार हुआ। दीपू यादव कानपुर के महाराजपुर में बंबुरिहा गांव का रहने वाला था। एक हफ्ते पहले 23 दिसंबर को गांव से असम गया था। बुआ ने कहा- दीपू का बंबुरिहा में रहने वाले सेना के जवान की बेटी से अफेयर था। इसे लेकर दीपू परेशान चल रहा था। पूछने पर कहता- लड़की परेशान कर रही है। वह मुझसे कह रही थी कि शादी करो, नहीं तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी। तुम्हारे घरवालों को पुलिस केस में फंसवा दूंगी। लड़की के घरवालों को इस बारे में पता चला तो वे दीपू को धमकाने लगे। इसी डर से दीपू ने सुसाइड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/GXaOTgM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply