DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फिरोजाबाद सदर तहसील में मारपीट, VIDEO:बैनामा को लेकर चौथ वसूली और लंबे समय से दबंगई का आरोप

फिरोजाबाद सदर तहसील परिसर में मंगलवार को बैनामा कराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं। यह घटना एसडीएम सदर कार्यालय से कुछ ही दूरी पर वकीलों के बस्ते के पास हुई, जिससे तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे तहसील में बैनामा कराने आए थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे जबरन चौथ वसूली की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले मारपीट की 2 तस्वीरें देखिए… पीड़ितों ने बताया कि वे आरोपी पक्ष को जानते तक नहीं हैं और ये लोग तहसील परिसर में बैनामा कराने आने वालों से जबरन चौथ वसूलते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर तहसील में लंबे समय से जबरन वसूली करने वाले दबंग सक्रिय हैं, जो खुलेआम आम लोगों को धमकाते हैं। इस घटना ने तहसील प्रशासन और कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल पाई है। वायरल वीडियो ने प्रशासनिक अमले की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसडीएम कार्यालय के पास हुई इस घटना से यह स्पष्ट है कि तहसील परिसर में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन दबंगों पर कब तक कार्रवाई करता है या यह मामला केवल वीडियो वायरल होने तक ही सीमित रह जाएगा।


https://ift.tt/CcPOy3l

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *